मनाली में ताजा बर्फबारी
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कुल्लू जिले के मनाली तथा किन्नौर जिले के कालपा में पिछले दो दिनों के दौरान क्रमश: पांच सेंटीमीटर तथा दो सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।
एक अधिकारी ने बताया, "लाहौल एवं स्पीती, चम्बा, कुल्लू एवं किन्नौर जिले के कुछ इलाकों में भी रविवार तड़के सामान्य बर्फबारी हुई।"
शिमला में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार को 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
किन्नौर जिले के कालपा में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुल्लू जिले के भूंतर में दो डिग्री सेल्सियस तथा धर्मशाला में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications