अमेरिका ने जासूस की गिरफ्तार के ईरान के दावे का खंडन किया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विदेश विबाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, "हमने इन खबरें में बताई गई अमेरिकी महिला की पहचान की है, वह सुरक्षित है।"
सीमा पुलिस के उप प्रमुख अहमद गेर्वाद ने कहा था कि 34 वर्षीय हाल टी. को पांच जनवरी को पश्चिमोत्तर सीमा पर स्थित जोल्फा कस्बे में वीडियो फिल्म बनाते समय गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस अधिकारी ने दावा किया था कि महिला पर्यटन वीजा पर ईरान आई थी लेकिन वह अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के लिए काम कर रही थी। इस आरोप के संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।
समाचार एजेंसी फार्स और ईरान के सरकारी समाचार पत्र ने गुरुवार को इस गिरफ्तारी की सूचना दी थी लेकिन उन्होंने कहा था कि करीब 55 वर्षीय इस महिला ने बिना वीजा प्राप्त किए आर्मीनिया सीमा से नोर्दूज कस्बे में प्रवेश किया था।
समाचार एजेंसी के मुताबिक महिला ने ईरानी अधिकारियों से कहा था कि यदि वह वापस आर्मीनिया लौटेगी तो अर्मीनिया की सुरक्षा एजेंसियां उसे मार देंगीं।
आर्मीनिया ने कहा है कि इस तरह के किसी व्यक्ति ने उसकी सीमा में प्रवेश नहीं किया है। अमेरिका ने भी कहा है कि विदेश विभाग के पास ऐसी महिला के सम्बंध में कोई दस्तावेज नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications