मेक्सिको में हिसा, 24 मरे
समाचार एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि एक शॉपिंग सेंटर के बाहर शनिवार सुबह 15 क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए। घटनास्थल से धमकी भरे दो संदेश भी मिले हैं जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है।
अनाधिकारिक सूत्रों के मुताबिक संदेश में एक तस्कर संगठन ने चेतावनी दी है कि जो कोई भी गिरोह के तस्करी के काम मे बाधा डालने की कोशिश करेगा उसका यही हाल होगा।
ग्यूरेरो प्रांत के सार्वजनिक सुरक्षा सचिवालय के मुताबिक पीड़ितों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। विभाग के मुताबिक एक व्यक्ति का शव अकापुल्को शहर के निकट में ही ला सिमा से बरामद किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आठ लोगों का शव अकापुल्को में बरामद किया गया। इन घटनाओं को संगठित अपराध से जुड़े गिरोहों ने अंजाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications