सूडान में जनमत संग्रह से पहले संघर्ष
जूबा (सूडान), 9 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी सूडान की स्वतंत्रता के मुद्दे पर जनमत संग्रह के लिए मतदान से एक दिन पहले शनिवार को दक्षिणी सूडान में हिंसक संघर्ष हुआ।
दक्षिणी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि विद्रोही नेता गटलुआक गई के नेतृत्व में हुए संघर्ष में छह लोगों की मौत हो गई।
दक्षिण सूडान के आंतरिक मंत्री गेयर चुआंग ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, "यह जनमत संग्रह को प्रभावित करने के लिए की गई कार्रवाई है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि कौन लोग इस हिंसा को प्रायोजित कर रहे हैं और इन्हें हथियार कौन दे रहा है।"
शुक्रवार रात और शनिवार सुबह सैन्य अड्डे पर किए गए एक हमले के दौरान छह विद्रोही मारे गए। दक्षिणी क्षेत्र की सेना का दावा है कि उसने गई के नेतृत्व में हमला कर रहे 32 विद्रोहियों को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications