गोलीबारी में घायल अमेरिकी महिला सांसद की हालत गंभीर (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पिमा कंट्री पुलिस प्रमुख रिच कैस्टिगर ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी की महिला सांसद गेब्रिएल गिफर्डस इस दुकान में स्थानीय लोगों की एक सभा में शिरकत करने आईं थी। तभी एक हथियारबंद व्यक्ति ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
गिफर्डस की जांच कर रहे चिकित्सक ने कहा कि उनकी स्थिति गंभीर है।
चिकित्सक ने कहा कि जिस अस्पताल में गिफर्डस का इलाज चल रहा है वहां हमले में घायल हुए अन्य 10 लोग भी भर्ती किए गए हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। अस्पताल लाए गए एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है।
चिकित्सक ने कहा, "गिफर्ड की सर्जरी की गई है और उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित किया गया है। मैं उनकी हालत में सुधार के प्रति आशान्वित हूं।"
हमले के कारण का अभी पता नहीं चला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications