उड़ीसा में विस्फोट, रेल सेवाएं बाधित
एसईआर के प्रवक्ता ने बताया, "राउरकेला के नजदीक बोंडामुंडा स्टेशन के निकट सिग्नलिंग और लिंक केबिन के पास शरारती तत्वों ने विस्फोट किया है। इससे सिग्नल प्रणाली और संचार उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।"
विस्फोट को लेकर अधिकारियों को नक्सलियों पर संदेह है लेकिन छानबीन चल रही है।
प्रवक्तता ने बताया, "विस्फोट की सूचना मिलने के बाद रेलगाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर दोनों खण्डों पर रेल सेवाओं को तुरंत रोक दिया गया। राजकीय रेलवे बल (जीआरपी ) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और इससे जुड़ी सभी सुरक्षा एजेंसियों सहित बम निरोधक दस्ते घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।"
उन्होंने बताया, "सुरक्षा बलों से आवश्यक सुरक्षा सम्बंधी मंजूरी मिलने के बाद रेल सेवाएं सुबह दोबारा शुरू हुईं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications