भारत के विकास से वैश्विक अर्थव्यवस्था को मदद मिली : जोलिक

आधारभूत संरचना और समेकित विकास में सहयोग बढ़ाने के लिए जोलिए सोमवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। जोलिक ने कहा, "विकासशील देश हालांकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में विकास के प्रमुख केंद्र हैं लेकिन अभी तक विकसित और विकासशील दोनों तरह के देशों के लिए चुनौतियां बरकरार हैं। हम इन चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ा रहे हैं।"

भारत पर वैश्विक आर्थिक संकट का असर कम करने में विश्व बैंक ने पिछले साल आपसी सहयोग में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। जून 2010 में समाप्त हुए वित्त वर्ष में हमने 11.1 अरब डॉलर की वित्तीय प्रतिबद्धताएं की हैं।

जोलिक ने कहा कि भारत को अपनी एक अरब से ज्यादा की जनसंख्या को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचनाएं स्थापित करने के लिए बड़ी मात्रा में वित्तीय जरूरतें पूरी करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "भारत विश्वमंच पर एक बड़ा खिलाड़ी है। भारत की स्थिति इस समय आर्थिक शक्ति की है और इसकी अगली चुनौती विकास के अगले चरण को नियंत्रित करने की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+