गुजरात की विकास दर 11 प्रतिशत : मोदी
नौंवे प्रवासी भारतीय दिवस के तीसरे और अंतिम दिन मोदी ने कहा कि पूरे देश में कृषि क्षेत्र की विकास दर तीन प्रतिशत है लेकिन गुजरात में इस क्षेत्र की विकास दर पिछले कुछ वर्षो से 9.6 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा, "कृषि क्षेत्र में विकास से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी कम हुई है।"
इससे पहले योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने 12वीं पंचवर्षीय योजना के दृष्टि पत्र पर अनिवासी भारतीयों से सुझाव मांगे थे।
'समेकित विकास पर मुख्यमंत्रियों से विचार-विमर्श' सत्र का नेतृत्व कर रहे अहलूवालिया ने कहा कि भारत-गांगेय पट्टी के कुछ राज्य विकास के पैमानों पर तेजी से ऊपर उठे हैं। जिसके चलते नाटकीय रूप पहले से तेज विकास कर रहे राज्यों को अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए बदलाव की जरूरत महसूस हो रही है।
अहलूवालिया ने कहा कि योजना आयोग 12 वीं पंचवर्षीय योजना के दृष्टि पत्र निर्माण का काम कर रहा है और इसके लिए योजना आयोग की वेबसाइट पर सभी से सुझाव मांगे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications