पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ता झुलसा
पुलिस के मुताबिक मालवीय चौराहे पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता महापौर प्रभात साहू का कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के विरोध में उनका पुतला दहन कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता पुतले को आपस में खींच रहे थे। तभी पुतले के एक हिस्से से एक कार्यकर्ता के कपड़ों में आग लग गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications