ग्वाटेमाला में सड़क दुर्घटना, 14 मरे
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार को तेजूत्ला और कांसेप्सियन तुतूपा के बीच हुआ।
इस हादसे में मारे गए पीड़ित 'सीविल सेल्फ-डिफेंस पेट्रोल्स' के पूर्व सदस्य थे। इस समूह को पीएसी के नाम से जाना जाता है जो एक प्रकार का अर्धसैनिक बल है, जिसने सेना के साथ मिलकर वर्ष 1960-1996 में हुए गृह युद्ध में विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
एक अधिकारी ने बताया, "मलबे से 14 शवों को बरामद कर लिया गया है। इस हादसे में घायल हुए 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कई लोगों की हालत गम्भीर है।"
अधिकारियों के मुताबिक चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था। अचानक तीव्र मोड़ आ जाने के कारण बस की ब्रेक फेल हो गयी और वह गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान बच गई है।
जीवित बस यात्री ने बताया, "बस में लगभग 60 सभी लोग पूर्व सैन्यकर्मी थे। वे कांसेपस्यिन तूतुआपा जा रहे थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications