खाद्य पदार्थो की महंगाई गंभीर चिंता का विषय : प्रणब
सरकारी क्षेत्र के उपक्रम राष्ट्रीय एल्युमीनियम कम्पनी (नाल्को) के स्थापना दिवस पर व्याख्यान के बाद मुखर्जी ने कहा, "खाद्य पदार्थो की महंगाई गंभीर चिंता का विषय है।"
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हमने मांग और आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए जो कदम उठाए हैं उनसे स्थिति में सुधार होगा।"
ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ने के सम्बंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "यह असंभव है कि हम इसके नकारात्मक असर से खुद को पूरी तरह बचा पाएं।"
मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी रोकने के लिए सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications