जनजातीय समुदाय के 3 अपह्तों का सुराग नहीं
कांकेर जिले के ऊपरटोंक गांव के अगवा जनजातीय कंवल सिंह, धान सिंह और लालजी राम के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि दो जनवरी को नक्सली आए और पुलिस मुखबिरी के आरोप में उन्हें उठा ले गए।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक टी. के. लॉगकुमार ने पत्रकारों से बताया, "हमारे पास उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हम वन क्षेत्रों में तलाश कर रहे हैं और नक्सली ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि तीनों लोग सुरक्षित होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications