संवेदनशील हो सकता सेवानिवृत्त जासूसों का चीन दौरा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार समाचार पत्र 'चाइना टाइम्स' ने बताया कि जियांग प्रांत में जियांगशान सिटी नगर पालिका सरकार के निमत्रंण पर ताइवान खुफिया विभाग के 19 सेवानिवृत्त अधिकारी पांच दिवसीय यात्रा पर चार दिसम्बर को चीन गए थे।
खुफिया विभाग के इन अधिकारियों को मौजूदा कम्युनिस्ट शासन के प्रतिद्वंद्वी चीनी राष्ट्रवादी सरकार के मुख्य जासूस दाई ली के मकान का दौरा करने और दाई के मकबरे के पुनरुद्धार की योजनाओं पर चर्चा के लिए बुलाया था।
समाचार पत्र के अनुसार चीन के खुफिया विभाग के अधिकारियों ने ताइवान के इन पूर्व जासूसों से मुलाकात नहीं की थी लेकिन यह दौरा संवेदनशील हो सकता है क्योंकि 'जासूसी युद्ध कभी समाप्त नहीं होता।'
तनाव खत्म होने के साथ ही खुफिया विभाग के अधिकारी अब ताइवान के खिलाफ अकादमिक और वाणिज्यक गतिविधियों के माध्यम से खुफिया सूचनाएं जुटाते हैं।
रिपोर्ट में अगाह किया गया है कि चीन का निमंत्रण जासूसी के लिए प्रलोभन हो सकता है।
गौरतलब है कि गृह युद्ध में राष्ट्रवादी सरकार को मिली हार के बाद वर्ष 1949 में ताइवान चीन से अलग हुआ था और वहां निर्वासित सरकार का गठन हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications