संदिग्ध नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, "शनिवार रात को नक्सली लालगढ़ के समीप गारा गांव से जमील सोरेन को उसके घर से बाहर घसीट कर ले गए और गोलीमार कर उसकी हत्या कर दी।"
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमील भारतीय कम्युनस्टि पार्टी (माओवादी) की एक युवा शाखा 'डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया' (डीवाईएफआई) का पूर्व सदस्य था।
जमील ने हाल ही में पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण कमेटी (पीसीएपीए) की सदस्यता ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications