झारखण्ड में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर
राज्य पुलिस बल के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "मुठभेड़ में तीन दुर्दात नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और तीन राइफले जब्त की गई हैं।"
मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के क्षेत्रीय कमांडर प्रवीन मांझी, उप-क्षेत्रीय कमांडर धमेंद्र और कमांडर प्रशांत के रूप में की गई है।
राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने शनिवार से हजारीबाग और बोकारो के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया था।
जिले के हर्लम वन क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार को शुरू हुई यह मुठभेड़ रविवार को खत्म हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications