पाकिस्तान ने 10 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
'नेशनल फिशरवर्कर्स फोरम' के सचिव मनीश लोधारी के अनुसार पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मछुआरों की पांच नावों को रोक लीं। इन नावों पर सवार 17 मछुआरे भारतीय समुद्री सीमा में कच्छ के झकाऊ तट पर मछली पकड़ रहे थे।
बाद में पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने नाव दरियादिल और सात मछुआरों को छोड़ दिया, लेकिन 10 मछुआरों सहित शेष चार नावों को अपने साथ ले गए।
लोधारी ने पोरबंदर में बताया, "जिन्हें छोड़ा गया वे या तो बच्चे थे या बुजुर्ग।"
'पोरबंदर बोट्स एसोसिएशन' के अध्यक्ष हीरालाल सियाल ने बताया कि 'पाकिस्तान फिशरमेन्स फोरम' के अध्यक्ष मोहम्मद अलीशा ने मछुआरों और जब्त नावों के कराची पहुंचने की पुष्टि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications