पारदर्शिता लाने की कोशिश: मनमोहन

पारदर्शिता लाने की कोशिश: मनमोहन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि सरकार में ज़्यादा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था में बदलाव की कोशिश की जा रही है.

नई दिल्ली में नौवें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दूरगामी बदलाव लाने के लिए आम सहमति की आवश्यता होगी और उनकी सरकार इस तरफ़ ईमानदारी से काम करेगी.

शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 1500 प्रवासी और भारतीय मूल के लोग दुनियाभर से इकट्ठा हुए हैं.

अपने संबोधन में मनमोहन सिंह ने कहा, "हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं कि कैसे व्यवस्था में बदलाव लाया जाए, जिससे शासन ज़्यादा पारदर्शी और सुरक्षित हो."

मौजूदा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थिति के बावजूद मनमोहन सिंह ने दावा किया कि इस वित्तीय वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था में 8.5 फ़ीसदी की दर से विकास होगा.

उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में आर्थिक विकास की दर 9-10 प्रतिशत तक रहेगी.

मनमोहन सिंह ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितता के बावजूद मुझे ख़ुशी है कि हमारी अर्थव्यवस्था में अच्छा सुधार हो रहा है."

उन्होंने कहा कि अच्छे विकास दर से देश के अहम सामाजिक विकास कार्यक्रमों के लिए पैसा मिलेगा और युवकों के लिए रोज़गार के अवसर बनेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+