98वां विज्ञान कांग्रेस समाप्त, 99वां भुवनेश्वर में
चेन्नई। पांच दिवसीय 98वां विज्ञान कांग्रेस शुक्रवार को समाप्त हो गया। यह अब तक का सबसे भव्य कांग्रेस था। इसमें 6 नोबेल पुरस्कार विजेताओं और भारत सहित अन्य देशों के 130 वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। अगला यानी 99वां कांग्रेस उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा।
समापन समारोह में भातीय विज्ञान कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष के.सी. पांडे ने कहा कि यह अब तक का सबसे भव्य कांग्रेस था। इसमें 10 हजार के ऊपर प्रतिनिधियों और 6 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने हिस्सा लिया। इस बार के सम्मेलन का मुख्य विषय था 'भारतीय विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और वैज्ञानिक शोध में श्रेष्ठता'।
आयोजक एस.आर.एम. विश्वविद्यालय के कुलपति टी.आर. पचमुथु के मुताबिक आयोजन पर 12 करोड़ रुपये की लागत आई।
अगला कांग्रेस 3-7 जनवरी, 2012 को भुवनेश्वर में होगा। इस सम्मेलन का मुख्य विषय 'समन्वित नवाचार के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी-महिलाओं की भूमिका।'













Click it and Unblock the Notifications