अलागिरी ने इस्तीफा नहीं दिया : करुणानिधि
चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने शुक्रवार को यहां मीडिया की उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया कि उनके पुत्र और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री एम.के. अलागिरी अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
करुणानिधि ने यहां पत्रकारों से कहा, "उन्होंने मुझे कोई पत्र नहीं सौंपा है। इस तरह की रिपोर्टे मीडिया में आई हैं।"
ज्ञात हो कि पहले इस तरह की रिपोर्टे मीडिया में आईं कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले पर कथित रूप से पार्टी से बढ़ते मतभेदों के चलते अलागिरी ने मंत्री पद और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के दक्षिण क्षेत्र के आयोजन सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है।
करुणानिधि ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में यदि पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा पर आरोप साबित होता है तो पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications