महंगाई दर घटाने के लिए कदम उठाना जरूरी : प्रणब
मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि वित्तीय विस्तार के कारण वित्तीय घाटा और उसके कारण कीमतों में अस्थिरता आई। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कीमत अधिक है।
उन्होंने कहा कि 2008 की अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा संकट से भारतीय अर्थव्यवस्था की रक्षा करने के लिए देश को अनेक कदम उठाने पड़े।
मुखर्जी आयकर विभाग के एक प्रभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। वह आयकर विभाग के जांच दल के सदस्यों से मिले।
उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया से कर चोरी का पता लगाना देश निर्माण के लिए एक जरूरी प्रक्रिया है।
उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी एक दोधारी तलवार है, क्योंकि कर चोरी करने वाले भी कर बचाने में इसका लाभ उठाने की कोशिश करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications