आदर्श घोटाला : समिति 3 महीने में देगी रिपोर्ट (लीड-1)
मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "समिति का नेतृत्व बम्बई उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जे.ए. पाटील करेंगे। जबकि राज्य के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव पी. सुब्रमण्यम इसमें सदस्य के रूप में शामिल होंगे।"
समिति का गठन "कमीशन ऑफ इन्क्वायरी एक्ट, 1952' के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि समिति तीन महीनों के अंदर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।
उन्होंने कहा कि समिति सोसायटी से सम्बंधित कई पहलुओं भूमि के मालिकाना हक, क्या इमारत कारगिल शहीदों की विधवाओं के लिए आरक्षित थी, क्या इसके समीप स्थित सड़क की चौड़ाई कम की गई, क्या तटीय विनियमन अधिसूचना का उल्लंघन हुआ, क्या सरकारी अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन किया, सहित भविष्य में इस तरह के मामलों को कैसे रोका जाए इस पर विचार करेगी।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री चव्हाण ने घोषणा की थी कि इस पूरे मामले की जांच करने के लिए सरकार एक जांच समिति का गठन करेगी।
ज्ञात हो कि इस घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भी कर रहा है। जांच के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को इस्तीफा देना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications