श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
ग्रामीण कश्मीर के पुलिस अधीक्षक (यातायात) जी.एम. वदू ने बताया, "बर्फ हटाए जाने के बाद ही यातायात रविवार से शुरू हो सकेगा। राजमार्ग पर कोई यात्री वाहन नहीं फंसा है।"
उन्होंने लोगों से स्थानीय यातायात नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क किए बगैर यात्रा शुरू न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 300 किलोमीटर लम्बे राजमार्ग पर कई हिमस्खलन और भूस्खलन संभावित क्षेत्र हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले पंद्रह दिनों में बर्फबारी के चलते राजमार्ग को दूसरी बार बंद करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications