मेघालय के हिंसाग्रस्त इलाकों में हालात में सुधार (लीड-1)
राज्य के वरिष्ठ पुलिस और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालातों की समीक्षा करने के बाद लिंगदोह ने आईएएनएस को बताया, "सम्पूर्ण रेसूबेलपारा के उप प्रभाग में स्थिति सुधर रही है।"
असम-मेघालय सीमा के पास गारो और राभा जनजातीय समुदायों के बीच हुई हिंसा में अब तक आठ लोग मारे जा चुके हैं। नए साल शुरू होने के बाद से जारी हिंसा में लगभग 30,000 लोग यहां विस्थापित हो गए हैं।
शनिवार सुबह 11 बजे से कर्फ्यू में छह घंटे की ढील दी गई।
पूर्वी गारो हिल्स के उपायुक्त प्रवीण बक्शी ने आईएएनएस को बताया, "स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है इसलिए हमने कर्फ्यू में छह घंटे की ढील देने का निर्णय लिया है ताकि लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी कर सकें।"
लिंगदोह ने कहा कि विश्वास बहाली के उपायों के तहत दो शांति समितियां गठित की गई हैं। समितियों में दोनों विरोधी जनजातीय पक्षों के जिले के अधिकारियों, धार्मिक नेताओं और नागरिक समाज समूहों को शामिल किया गया है।
लिंगदोह ने कहा, "हिंसाग्रस्त इलाकों में स्थिति सामान्य करने के लिए हम सभी तरह के प्रयास कर रहे हैं। रेसूबेलपारा में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनी पहुंचने की उम्मीद है।"
उन्होंने बताया कि गारो हिल्स इलाके के हिंसाग्रस्त और अन्य इलाकों में सुरक्षा के दायरे में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बहाल की गई है।
मेघालय और असम सरकार ने पूर्वी गारो पर्वतीय इलाके और गोलपारा जिले के विस्थापित लोगों के लिए शिविर स्थापित किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications