लालगढ़ हत्या के विरोध में पीसीएपीए का बंद
कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। नक्सल समर्थक समूह पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) ने शनिवार को लालगढ़ के समीप सात ग्रामीणों की हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल के नक्सल प्रभावित तीन पश्चिमों जिलों में 72 घंटे के बंद का आह्वान किया। बंद सोमवार से प्रभावी होगा।
लालगढ़ के एक अज्ञात स्थान से पीसीएपीए के प्रवक्ता ने कहा, "मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सशस्त्र कार्यकर्ताओं द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में हम सोमवार से (पश्चिमी मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया के नक्सल प्रभावित जंगली इलाकों) जंगलमहल में तीन दिनों का बंद का आह्वान करेंगे।"
प्रवक्ता ने कहा, "संयुक्त बलों की मदद से माकपा के सशस्त्र कार्यकर्ता निर्दोष जनजाति के लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। हम संयुक्त बलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि तीन जिलों के कुछ हिस्सों में प्रमुख रूप से सक्रिय नक्सलियों के सफाए के लिए जून 2009 में संयुक्त बलों की तैनाती की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications