पूर्वोत्तर ने प्रवासियों को निवेश के लिए किया आमंत्रित
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने नौवें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में यहां निवेश की प्रचुर सम्भावाएं हैं। आपलोग मदद कर सकते हैं। कृपया हमें धन और विशेषज्ञता से मदद करें।
समरोह का आयोजन 130 देशों के 2.5 करोड़ प्रवासी भारतीयों से जुड़ने के मकसद से किया जाता है।
गोगोई ने कहा कि यह धारणा गलत है कि पूर्वोत्तर में सुरक्षा की समस्या है। यह पहले सही थी। अब यह सही नहीं है।
मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने कहा कि यहां सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम जैसे राज्य बिल्कुल शांत हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में शिक्षा और प्रौद्योगिकी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक सम्भावना है।
उन्होंने कहा कि आतिथ्य क्षेत्र के अधिकारी बताते हैं कि वे पूर्वोत्तर क्षेत्र के उम्मीदवारों को नौकरियों में तरजीह देते हैं, क्योंकि वे अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं।
उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की जरूरतों को बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण यहां से मरीजों को दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरू आदि जगहों पर ले जाया जाता है।
त्रिपुरा के वाणिज्य और उद्योग मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत के पूरब की ओर देखो की नीति और बांग्लादेश के साथ हुए व्यापारिक समझौतों के कारण इस पूरे क्षेत्र में विकास की सम्भावना काफी बढ़ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications