भारत-इंडोनेशिया के बीच 20 अरब डॉलर का होगा व्यापार

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और इंडोनेशिया ने 2015 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर तक बढ़ाने और समग्र आर्थिक सहयोग समझौता पर चर्चा करने का फैसला किया है।

इंडोनेशिया के एक वरिष्ठ कूटनीतिक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसीलो बम्बंग युधोयोनो 20 जनवरी को भारत की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वे भारत को इंडोनेशिया में रेल, बंदरगाह, ताड़ का तेल, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

इंडोनेशिया के राजदूत लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) एंडी एम. घालिब ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ 400 कारोबारियों का प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होंगे। इससे 61 साल पहले 1950 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

घालिब ने कहा कि दोनों देशों ने 2010 का 10 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य हासिल कर लिया और इस अवधि में 12 अरब डॉलर का व्यापार किया।

उन्होंने कहा कि अब अगला लक्ष्य 2015 तक 20 अरब डॉलर का व्यापार करने का है। अगले कुछ सालों में भारत इंडोनेशिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि दोनों देश ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग की सम्भावना तलाशने की कोशिश कर सकते हैं।

राजदूत ने कहा कि भारतीय हिंदी फिल्में इंडोनेशिया में काफी लोकप्रिय हैं। इंडोनेशिया भारतीय यात्रियों को आगमन पर वीसा सुविधा देता है, हालांकि भारत ने अभी तक इंडोनेशिया को यह सुविधा नहीं दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+