आदर्श घोटाले की जांच करेगी 2 सदस्यीय समिति
मुख्यमंत्री ने बताया कि समिति में सेवानिवृत्त न्यायाधीश जे.ए. पाटील और पूर्व नौकरशाह पी. सुब्रमण्यम शामिल किए गए हैं।
चव्हाण ने कहा, "न्यायिक समिति तीन महीनों में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।"
ज्ञात हो कि इस घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भी कर रहा है। जांच के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को इस्तीफा देना पड़ा था।
उल्लेखनीय है कि चव्हाण ने पिछले महीने एक अलग न्यायिक आयोग गठित करने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications