सामाजिक कार्यो में बढ़कर हिस्सा लें कॉरपोरेट जगत : मुखर्जी
वित्त मंत्री यहां 'इकनॉमिक टाइम्स कॉरपोरेट एक्सेलेंस अवार्ड' समारोह के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछला साल भारत के कॉरपोरेट जगत द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में टाटा समूह, विप्रो, एचसीएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह, आदि कॉरपोरेट घरानों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसे देश के रूप में उभर रहा है, जहां सामाजिक कार्य की संस्कृति बन रही है।
उन्होंने कॉरपोरेट क्षेत्र के पेशेवरों और उद्यमियों को सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया और कहा कि हमें अधिक-से-अधिक नंदन निलेकानी की जरूरत है, जो सामाजिक मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी ले सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications