मेघालय ने की सेना तैनात करने की मांग
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन से इतर संगमा ने पत्रकारों को बताया, "हम अतिरिक्त सुरक्षा बल चाहते हैं। हमने दंगा प्रभावित इलाकों में सेना तैनात करने की मांग की है, इसके लिए मैंने रक्षा मंत्री को पत्र लिखा है।"
उन्होंने कहा, "स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। असम और मेघालय की सरकारों ने इस मसले को केंद्र के साथ उठाया है। हम असम सरकार से लगातार सम्पर्क में हैं। स्थिति से कड़ाई से निपटा जाएगा।"
ज्ञात हो कि असम-मेघालय सीमा से लगे इलाकों में गारो और राभा जनजाति के बीच जातीय संघर्ष में 30,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। इन संघर्षो में आठ लोगों की जान गई है।
उन्होंने कहा, "हम सभी समुदाय के नेताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।" इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए संगमा केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम से मुलाकात करने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications