कैग रिपोर्ट पर सिब्बल का बयान असंगत : जोशी

गुवाहाटी, 8 जनवरी (आईएएनएस)। लोक लेखा समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने शनिवार को दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल के उस बयान को 'अनुचित' बताया जिसमें उन्होंने कहा था कि 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी पर लेखा रिपोर्ट भ्रामक है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जोशी ने कहा, "जिस रिपोर्ट को लोक लेखा समिति देख रही है, उसके बारे में एक केंद्रीय मंत्री का ऐसा बयान देना उचित नहीं है।"

यहां शनिवार को शुरू हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में जोशी ने कहा, "ऐसा लगता है कि मंत्री ने पूरी रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया है।"

जोशी की यह टिप्पणी सिब्बल द्वारा नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट की आलोचना किए जाने के एक दिन बाद आई है। सिब्बल ने कहा था कि कैग ने 2जी स्पेक्ट्रम के नीलामी आवंटन से सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का आकलन जिस कार्य-पद्धति पर किया है, वह 'सर्वथा भ्रामक' है।

सिब्बल ने संसद के समूचे शीतकालीन सत्र को बाधित करने और इस मामले पर उनके बयान को 'झूठ' कहकर प्रचारित करने के लिए विपक्ष की आलोचना भी की थी। उन्होंने कहा था कि स्पेक्ट्रम आवंटन नीति भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने बनाई थी और उनकी सरकार ने मात्र उसका अनुसरण किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+