चिदम्बरम करेंगे कश्मीर का दौरा
एक अधिकारी ने कहा कि यह दौरा इसी महीने होगा। चिदम्बरम ने पिछले साल नवम्बर में कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र बारामूला का दौरा किया था।
यह क्षेत्र पिछले साल उपद्रव के प्रमुख केंद्रों में से एक था, जिसमें लगभग 110 लोग मारे गए थे।
जानकारों के मुताबिक गृहमंत्री पिछले साल तीन वार्ताकारों की नियुक्ति और उनके द्वारा की गई बातचीत के असर का मूल्यांकन करने के लिए कश्मीर का दौरा करेंगे। पत्रकार दिलीप पडगांवकर, अर्थशास्त्री एम. एम. अंसारी और शिक्षाविद राधा कुमार को पिछले साल अक्टूबर में कश्मीर मुद्दे के हल के लिए वार्ताकार नियुक्त किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications