राजग ने दी थी अक्षरधाम मंदिर को मंजूरी : दीक्षित
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने शुक्रवार को यह कहकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया था कि अक्षरधाम मंदिर को बिना पर्यावरण मंजूरी के ही निर्माण की अनुमति दे दी गई थी।
दीक्षित ने संवाददाताओं से एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्हें यह पता नहीं कि रमेश ने किस प्रसंग में यह बात कही, लेकिन मंदिर को राजग सरकार द्वारा मंजूरी दी गई थी और अधिकारियों ने इसकी अनुमति दी थी।
रमेश ने शुक्रवार को कहा था कि अक्षरधाम मंदिर ने पर्यावरण मंजूरी नहीं हासिल की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल गांव को मिली मंजूरी पर भी सवाल उठाया था। उन्होंने हालांकि कहा कि अब इसे ढहाया नहीं जा सकता है।
मंदिर और राष्ट्रमंडल खेल गांव दोनों के बनने का पर्यावरणविद विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे नदी के आस-पास के पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications