लालगढ़ जनसंहार : राज्यपाल ने कहा, 'वक्त कार्रवाई का है'
नारायणन ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य से इस मामले पर विचार-विमर्श करेंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह राज्य में हो रही हिंसक घटनाओं से सम्बंधित रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने जा रहे हैं, नारायणन ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री (पी. चिदम्बरम) को जवाब दे दिया गया है। अब और अधिक रिपोर्ट भेजने की जरूरत नहीं है। मैं कह चुका हूं कि रिपोर्ट भेजने का समय गुजर चुका है। यह वक्त कार्रवाई का है। मुझे भरोसा है कि हम सब मिलकर कार्य कर सकते हैं और नजर रखनी है कि हिंसा फिर न भड़क पाए, क्योंकि मैं सोचता हूं कि किसी भी इंसान की हत्या से हमारे दिलों को ठेस पहुंचता है।"
ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल के नक्सलियों के इस गढ़ में कथित तौर पर मार्क्सवादी समर्थक हमलावरों ने शुक्रवार को कम से कम सात लोगों की हत्या कर दी और 17 को घायल कर दिया था। इस मामले पर तत्परता दिखाते हुए चिदम्बरम ने मुख्यमंत्री को नई दिल्ली तलब किया था।
शिबपुरा इलाके में संवाददाताओं से बातचीत में नारायणन ने कहा, "इस मामले पर मैं मुख्यमंत्री और अधिकारियों से विचार-विमर्श करूंगा। हमें हर हाल में हिंसा खत्म करनी है। यह मीडिया के जरिए किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications