पंजाब विस्फोट में 8 मरे, जांच के आदेश (लीड-1)
पुलिस ने बताया कि विस्फोट धारीवाल शहर के समीप फज्जूपुर गांव में हुआ। इसमें एक बच्चे सहित सात लोग घायल हो गए। विस्फोट से तीन अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पटाखा बनाने वाले अवैध कारखाने में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी।
राज्य सरकार ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, "उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने राज्य पुलिस प्रमुख को घटना की जांच पुलिस महानिरीक्षक (सीमावर्ती क्षेत्र) से कराने के आदेश दिए हैं। इसमें आठ लोग मारे गए हैं और संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है।"
सरकार ने विस्फोट में मृतकों के परिजनों को 100,000 रुपये का मुआवजा देने की घोषण की है। मरने वाली तीन महिलाओं की शिनाख्त 65 साल की लाजवन्ती, 20 साल की किरण और 35 साल की डिम्पल के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications