ग्वाटेमाला में पिछले साल भूख से 2,000 बच्चों की मौत
ग्वाटेमाला सिटी, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ग्वाटेमाला में वर्ष 2010 के पहले 10 महीनों में कुपोषण जनित बीमारियों के कारण पांच साल से कम उम्र के 2,000 बच्चों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के महामारी विज्ञान केंद्र के आंकड़ों पर आधारित शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है।
एक अधिकारी ने कहा, "यह बेहद चिंताजनक है कि कुपोषण से मरने वालों की संख्या हिंसा से मरने वालों से ज्यादा है। हजारों बच्चों की जान खतरे में है और उन्हें इस गंभीर स्थिति से निकालने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।"
आंकड़ों के मुताबिक ग्वाटेमाला के पांच साल से कम उम्र के आधे बच्चे कुपोषित हैं। कुल 1.4 करोड़ जनसंख्या वाले इस देश में 52 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications