भाजपा कार्यकारिणी में भ्रष्टाचार, महंगाई पर चर्चा के आसार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर प्रसाद ने आईएएनएस को बताया, "कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के आखिर में हम तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव लाने जा रहे हैं जिनमें राजीतिक, आर्थिक और विशेष तौर पर पूर्वोत्तर का एक मुद्दा शामिल होगा।"

उन्होंने कहा, "राजनीतिक प्रस्ताव 2 जी स्पेक्ट्रम, राष्ट्रमंडल खेलों से सम्बद्ध भ्रष्टाचार एवं घोटाले, आदर्श सोसाइटी घोटाला और असम के कछार पहाड़ी क्षेत्र में हुए 1,000 करोड़ का घोटाला शामिल होगा।"

असीमानंद द्वारा समझौता एक्सप्रेस विस्फोट में अपनी भूमिका स्वीकार कर लिए जाने के मामले में रविशंकर ने कहा कि इसमें कुछ नहीं है। संप्रग सरकार सीबीआई का दुरुपयोग करने का प्रयास कर रही है और आरएसएस को झूठा फंसा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और महंगाई से आम जनता का ध्यान हटाने के लिए यह रणनीति अपना रही है।

भाजपा के आर्थिक प्रस्ताव में मुख्य रूप से बढ़ती मंहगाई, सुरक्षा सम्बंधी चिंताएं, बांग्लादेश की तरफ से होने वाली घुसपैठ का मुद्दा छाया रहेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गुवाहाटी से लोकसभा सदस्य बिजॉय चक्रवर्ती ने कहा, "बांग्लादेश की तरफ से होने वाली घुसपैठ केवल असम की ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय समस्या है।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजय गोयल ने कहा, "राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के तहत रविवार को सार्वजनिक रैली का आयोजन किया गया है , जिसमें 50,000 से अधिक समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस रैली को आडवाणी, नरेंद्र मोदी और नीतिन गडकरी के अलावा अन्य नेता भी सम्बोधित करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+