बिहार में ठिठुरन जारी
मौसम विभाग के मुताबिक पटना में शनिवार सुबह का तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो शुक्रवार की तुलना में अधिक है। इधर, राज्य के गया का तापमान भी शनिवार को 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि यहां का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा।
इधर, पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने शनिवार को बताया कि अगले 48 घंटे तक राज्य में शीतलहर में कोई सुधार नहीं होगा। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में थेड़ी वृद्घि अवश्य होगी परंतु न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications