दिल्ली में छाया घना कोहरा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा कोहरा छंटता जाएगा लेकिन सर्दी का असर आने वाले दिनों में भी बरकरार रहेगा।"
दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहेगा।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो औसत से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे था। अधिकतम आद्र्रता 100 फीसदी जबकि न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications