अमेरिका में संदिग्ध पार्सल में लगी आग
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक शुक्रवार को अमेरिका के एक डाकघर में एक कर्मचारी ने आस-पास धुआं महसूस किया। जब उसने पास में ही रखे लिफाफों की तरफ देखा तो उनमें से एक में आग लगी थी। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में हालांकि किसी के घायल होने का समाचार नहीं है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अमेरिका के मैरीलैंड प्रांत में भी इसी तरह के दो हादसे सामने आए थे। प्रांत की दो सरकारी इमारतों में संदिग्ध पार्सल बरामद किए गए थे। मैरीलैंड में हुए हादसे में दो लोग मामूली रूप से चोटिल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications