होंडुरास में एक बस पर हमला, 8 मरे
तेगुसिगाल्पा, 8 जनवरी (आईएएनएस)। होंडुरास में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस पर हमला कर चार बच्चों सहित आठ यात्रियों की हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गुरुवार देर रात कुछ बंदूकधारियों ने एक बस को राकेने की कोशिश की। चालक द्वारा बस नहीं राके जाने पर हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें आठ लोग मारे गए।
इस हमले में तीन यात्री घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा होंडुरास की राजधानी से लगभग 250 किलोमीटर दूर जूटीकाल्पा और काटामाकोस के बीच हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications