कोलम्बिया में बस हादसा, 7 मरे
बोगोटा, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कोलम्बिया के पश्चिमोत्तर प्रांत में शुक्रवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने बताया कि बस मजदूरों को लेकर जा रही थी। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल हुए सात लोगों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications