मोदी ने की विधायक हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
मोदी ने आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया कि इस मामले में उन पर पुलिस जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केसरी सतारूढ़ दल के विधायक थे, इस कारण ऐसा आरोप लगाया जा रहा है। यही कारण है कि उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
गौरतलब है कि विभिन्न विपक्षी दलों सहित कुछ महिला संगठनों ने भी मोदी पर पुलिस की जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले मंगलवार को एक महिला रूपम पाठक ने विधायक केसरी की चाकू से हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। रूपम ने विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications