दिल्ली के स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में शीतलहर बढ़ने के साथ दिल्ली सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर 13 जनवरी तक सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद रखने की बात कही है।
शिक्षा विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "अत्यधिक सर्दी के कारण 13 जनवरी तक सभी निजी स्कूलों, दिल्ली नगर निगम के स्कूलों और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) स्कूलों को बंद रखा जाएगा।"
दिल्ली सरकार ने बुधवार को स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने की घोषणा की थी।
पिछले एक सप्ताह से उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और दिल्ली में तापमान लगातार औसत से कम बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications