पांच और देशों में बनेंगे भारतीय संस्कृति केंद्र : प्रधानमंत्री
नौवें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत में शास्त्रीय परंपराओं, विविधता और जीवंतता की समृद्धि सपूर्ण विश्व को आलोकित करती है।"
उन्होंने कहा, "सरकार ने अमेरिका, कनाडा, सऊदी अरब, फ्रांस और आस्ट्रेलिया में भारतीय संस्कृति केंद्रों की स्थापना का निर्णय लिया है।" उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रवासी भारतीय समुदाय इन केंद्रों को प्रोत्साहित करेगा।
उन्होंने कहा, "भारत की ज्ञान शक्ति हमारे बढ़ते वैश्विक आर्थिक प्रभाव का एक महत्वपूर्ण अवयव है।"
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 51 देशों के 1,500 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
भारत की सांस्कृतिक विरासत को लेकर विश्वभर में जागरुकता पैदा करने के लिए भारतीय संस्कृतिक सम्बंध परिषद ने दुनियाभर में 24 संस्कृति केंद्र स्थापित किए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications