पंजाब के निर्यातकों ने पाकिस्तान को सब्जी निर्यात शुरू किया
अमृतसर निर्यात एवं आयात चैंबर के उपाध्यक्ष राजदीप उप्पल ने आईएएनएस से कहा कि वे लोग जैसा को तैसा की नीति पर नहीं चलना चाहते और दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए सद्भावना के तौर पर उन्होंने पाकिस्तान को सब्जियों की आपूर्ति फिर से शुरू करने का फैसला किया। शुक्रवार को एक भी ट्रक सीमा पार नहीं गया था।
उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पाकिस्तान भी तुरंत प्याज की आपूर्ति शुरू कर दे।
पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री ने वहां प्याज की कमी का हवाला देते हुए चार जनवरी से भारत को प्याज का निर्यात रोक दिया था।
उप्पल ने पाकिस्तान से प्याज की आपूर्ति शुरू होने की खबरों को गलत बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ने प्याज की आपूर्ति शुरू नहीं की है।
एक अन्य व्यापारी मनिंदर सिंह ने कहा कि आज 60 ट्रक पाकिस्तान जाएंगे। उम्मीद है कि इससे पाकिस्तान कुछ सीखेगा। सम्बंध बेहतर करने के लिए व्यापार सर्वोत्तम माध्यम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications