भारत के उदय का विश्व में हुआ स्वागत : प्रधानमंत्री

नौंवे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा, "वैश्विक शासन प्रणाली और अर्थव्यवस्था के प्रबंधन में दुनिया भारत से ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका की अपेक्षा रखती है। एक उभरते राष्ट्र के रूप में भारत के उदय को अंतर्राष्ट्रीय सम्बंधों में सकारात्मक दृष्टि से देखा जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि भारत ने जी-20 और हाल ही में कानकुन में हुए जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में उल्लेखनीय योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि वैश्विक शिखर सम्मेलनों में हमारा रुख विकास की विभिन्न चुनौतियों के दौरान हमारे अद्वितीय अनुभवों, मूल्यों पर जोर और विभिन्न वर्गो और हितों के बीच सर्वसम्मति कायम करने की हमारी परम्परा पर आधारित होता है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वर्ष 2010 में भारत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांचों स्थाई सदस्य देशों के नेताओं की मेजबानी की है।

उन्होंने कहा, "इस साल हमने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दो साल की अवधि के लिए सदस्यता प्राप्त की। अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में हम अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वाह करेंगे और हमें ऐसी चीजों को संवर्धन करेंगे जो भारत और विश्व को बेहतर बनाती हैं।"

प्रधानमंत्री ने 51 देशों के करीब 1,500 प्रतिनिधियों, राजनयिकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल आनंद सत्यानंद इस मौके पर मुख्य अतिथि थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+