चुनौतियों से निपटने के लिए युवा अनिवासी भारतीयों को जोड़ें: पित्रोदा
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दूसरे दिन पित्रोदा ने कहा, "भारत लौटने वाले युवाओं के लिए यहां विभिन्न स्तरों पर बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं।"
उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के लोगों की वह दूसरी पीढ़ी जो विदेश में ही जन्मी और पली-बढ़ी है वह अपने माता-पिता से काफी अलग है। उन्होंने कहा, "उनके पास अच्छी शिक्षा और अवसर मौजूद हैं लेकिन वह किसी काम को करने के लिए कारण की तलाश में हैं।"
पित्रोदा ने कहा कि इस बात के कई उदाहरण है जब अमेरिका से लौटे युवाओं ने यहां आकर स्वयं को महसूस किया।
उन्होंने अपनी बेटी का उदाहरण दिया जो कि यहां एक शादी में शामिल होने पांच दिनों के लिए आई थी लेकिन दो साल रुकी।
उन्होंने कहा, "उसने मुझसे कहा कि यदि आप देखते कि मैं कहां रुकी हूं तो आप मुझे वापस बुला लेते लेकिन एक छोटे बदरंग कमरे में रुकना, गली से जलेबियां खाना, रिक्शे वालों से दोस्ती करना यह सब और कहां संभव है।"
उन्होंने कहा कि भारत की प्रमुख चुनौतियां असमानता और जनसांख्यिकी है जो कि युवा अनिवासी भारतीयों को उनकी मातृभूमि से जुड़ने की जरूरत का कारण हैं।
सिंगापुर की संसद के डिप्टी स्पीकर इंद्राणी राजा ने कहा कहा कि युवा अनिवासी भारतीय कई सवालों के जवाब तलाश रहे हैं। "मैं कौन हूं, मेरे लोग कौन हैं, मैं किस समूह से हूं? ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब उन्हें भारत से मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications