महंगाई रोकने के लिए राजकोषीय स्थिरता जरूरी: मुखर्जी
नौंवे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में वित्त मंत्री ने कहा, "आर्थिक विस्तार से राजकोषीय घाटा बढ़ा है जिससे कीमतों में वृद्धि हुई है।" देश में खाद्य पदार्र्थो की महंगाई दर एक साल के उच्च स्तर 18.32 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
मुखर्जी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जिंसों की कीमतों में वृद्धि से यह स्थिति और जटिल हो गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस स्थिति से निपटने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।
मुखर्जी ने कहा, "यह एक बड़ी समस्या है। हमारे पास राजकोषीय स्थिरता लाने का विकल्प है। हम महंगाई दर को सामान्य स्तर पर लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद में प्रत्येक तीन प्रतिशत की वृद्धि से अर्थव्यवस्था में 41 अरब डॉलर से ज्यादा का विस्तार होता है।
उन्होंने कहा, "उच्च आर्थिक विकास की प्रतिक्रिया होती है। इससे मुद्रा का प्रसार होता है जिससे महंगाई बढ़ती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications