हिंदू आतंकी समूह देश के लिए चुनौती : माकपा

माकपा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर इशारा करते हुए एक बयान में कहा कि हिंदू आतंकी समूह द्वारा कराए गए अनेक बम विस्फोटों में सह आरोपी असीमानंद के बयान से पता चलता है कि यह सिर्फ कुछ चरमपंथी व्यक्तियों का ही समूह नहीं है, बल्कि इनका एक व्यापक जाल फैला हुआ है, जिसमें आरएसएस के प्रचारक भी शामिल हैं।

इसमें कहा गया कि भले ही जांच देर से शुरू की गई, पर अब मालेगांव, अजमेर शरीफ, मक्का मस्जिद और समझौता विस्फोट मामलों में जघन्य आतंकी अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

इसमें कहा गया कि ये आतंकी समूह आरएसएस की घृणा की राजनीति की उपज हैं और अब असीमानंद के बयान से जाहिर है कि उन्हें आरएसएस से प्रत्यक्ष सहयोग भी हासिल हुआ है। दोषियों को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

बयान में इस समूहों को देश की एकता और अखंडता के लिए गम्भीर चुनौती बताया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+