फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन से 34 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नागरिक सुरक्षा विभाग कार्यालय ने बताया कि पूर्वी कैमारिनेस प्रांत के हेगोनी कस्बे में शुक्रवार रात हुए भूस्खलन के दौरान एक व्यक्ति के सिर पर चट्टान गिरने से उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान चेन ते हाओ के रूप में की गई है और वह चीन का निवासी है। इसके अलावा अधिकांश मौतें बाढ़ प्रभावित अगुसान और सूरीगाओ प्रांतों में हुईं।
नागरिक सुरक्षा विभाग के क्षेत्रीय प्रवक्ता और नौसेना के कर्नल डार्विन नियेवा ने कहा कि पांच लापता मछुआरों का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
उन्होंने कहा, "लापता मछुआरों के वापस लौट आने की संभावना है।" नियेवा के मुताबिक तटरक्षक बल और नौसेना के पोत ने बचाव अभिनयान शुरू कर दिया है।
उधर, मौसम विभाग के मुताबिक बारिश सप्ताहांत तक जारी रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications